Recents in Beach

3 Nov 2018 | Satmola Kaviyon Ki Chaupal | Episode 537 | Praveen Arya

प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय शायरा अना देहलवी विशेष एपिसोड:


     हमें यह घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है आपका अपना यह कार्यक्रम "सतमोला कवियों की चौपाल" णमोकार चैनल के साथ-साथ णमोकार लाइव पर सुनिश्चित समय पर ऑनलाइन लाइव देख सकते है 11 नवम्बर से। इसके साथ आप अपना लोकप्रिय कार्यक्रम हमारे नये वेबपोर्टल "ईशदेन प्रोडक्शन" पर भी अलग निश्चित समय पर देख सकते है। "ईशदेन" की विशेषता यह रहेगी कि भविष्य में आप अपनी सिंगल कविता की क्लिप अर्थात "सतमोला कवियों की चौपाल" और केवल आप का लघु विशेष एपिसोड आपको हमारे चैनल के माध्यम से ही प्राप्त हो सकेगा। कृपया हमारे वेबपोर्टल पर विजिट करें और हमारे यूट्यूब चैनल "ईशदेन प्रोडक्शन" को सस्क्राइब जरुर करें। इसका लिंक है: www.ishden.com

  आइये देखते है अपना लोकप्रिय कार्यक्रम सतमोला कवियों की चौपाल:
     मैं दावे के साथ कह सकता हूँ आज का विशेष एपिसोड आपके दिलो-दिमाग पर एक अजीब सी कैफियत छा जायेगी। अना देहलवी तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शायर तो है ही किन्तु जो नवांकुर की श्रेणी में भी जिन्होंने काव्यपाठ किया वो भी हमारे कार्यक्रम की बेहतरीन खोज ही मानी जायेगी। हमने एक परम्परा शुरू की है आर्यसमाज में के प्रसिद्ध भजनगायक अमीचंद जी के भजन से हमारे कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ करेगा। प्रस्तुत एपिसोड में कार्यक्रम सुनीता बुग्गा(दिल्ली) के प्रस्तुत भजन से हुआ। इसके बाद तो हुनर पेश करने की बाढ़ आ गई। उमाशंकर मनमौजी (पूर्व पुलिस उप अधीक्षक भोपाल) ने हास्य रचना डाक्युमेंटरी(डाकूमंत्री) प्रस्तुत की। शरद राज शरद (आगरा) ने बेटियों पर बहुत ही शानदार कविता प्रस्तुत की। वरिष्ठ कवि चैतन्य चेतन(बरेली) ने बहुत ओजस्वी रचना प्रस्तुत की। बालाघाट म.प्र. से पधारी डॉ अलका चौधरी ने सुन्दर मुक्तक प्रस्तुत किये। इस एपिसोड के माध्यम से आज हम देश को एक ऐसा कवि दे रहे है जो हैरत है अभी तक अपने इस सम्मान पहचान से वंचित रहा मैं बात कर रहा हूँ बालाघाट म.प्र. से पधारे डॉ रामकुमार रामरिया जी की, वे मुझे किसी भी स्तर से कुंवर बैचन, सोम ठाकुर से कमतर नहीं हैं, इसका प्रमाण है उनकी यह प्रस्तुत गीत। फिर बारी आई हमारे शो की रौनक अना देहलवी की उन्होंने क्या रंग बिखेरे खुद देखिये  यहाँ क्लिक कर के ......!
                                                                                                                                  अनुनीत आर्य

यदि आप में से कोई भी नवांकुर कार्यक्रम में काव्य -पाठ करना चाहता हे तो आप हमसे निसंकोच हमारे वॉट्सएप्प नम्बर 9711182183  ( पर संपर्क करे अथवा यहां क्लिक करके अपनी सदस्यता हमें बता सकते हे हम जल्द आपसे सम्पर्क करेंगे 


            सभी  एपिसोड का वीडियो और कविता सुनने के लिए यहां क्लिक करे। 

और हमारी एंड्राइड ऍप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करे जिससे हमारे आनेवाले एपिसोड को आप ऍप में फ्री देख सकते हे


Post a Comment

2 Comments