Recents in Beach

पूर्व रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री स्व. श्री मनोहर पर्रिकर को काव्यांजलि द्वारा श्रद्धांजलि प्रदान की गई।


इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती द्वारा आज कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में होली के उपलक्ष्य में 'काव्य गोष्ठी' आयोजित की गई। कवियों ने होली एवं समसामयिक विषयों पर  केंद्रित रचनाएं पढ़ी। 


मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दिल्ली प्रान्त के बौद्धिक प्रमुख उत्तम जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती के अध्यक्ष डॉ. रामशरण गौड़, संरक्षक मुन्नालाल जैन, उपाध्यक्ष बिनोद बब्बर, महामंत्री मनोज शर्मा, संयुक्त महामंत्री डॉ. नीलम राठी, संगठन मंत्री प्रवीण आर्य सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे। 

काव्य गोष्ठी में साहित्य जगत के सुप्रसिद्ध कवियों रवींद्र जुगरान, संजू सूर्यम, डॉ. शशांक, वीरसेन जैन सरल, रामलोचन, वीरेश  बुग्गा, राजेन्द्र महाजन, रजनीश ठाकुर, कृष्ण मंडल, सुरेंद्र खास, श्रीकृष्ण निर्मल, पूर्णिमा अग्रवाल, अंजना अंजुम, उमा शर्मा, मुकेश ऋषि, जीतेन्द्र कुमार सिंह एवं सुनीता बुग्गा ने अपनी कविताओं का पाठ किया। कवियों ने अपनी रचनाओं में होली के अवसर पर जहां शब्दों की फुहार से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, सामाजिक संबंध, जीवन संघर्ष पर अपनी बात रखते हुए सार्थक पहल के लिए प्रेरित किया। 




















































कार्यक्रम के प्रारंभ में कल दिवंगत हुए पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पर्रिकर की स्मृति में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके प्रेरक कर्तृत्व को याद किया गया। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय गीतकर जयसिंह आर्य ने एवं संचालन कवि पंडित नमन ने किया।

Post a Comment

0 Comments