Recents in Beach

मेरे गुरुवर ईश्वरदास महाजन जी से अतीत को खंगालती हुई अविस्मर्णीय भेंट।


29 मई की शाम मेरे लिए यादगार बन गई जब में अपने पितातुल्य गुरु श्रद्धेय श्री ईश्वरदास महाजन जी से सपत्नीक मिलकर आशीर्वाद लेने प्रीत विहार स्थित इनके निवास पर गया। हमें देख कर ईश्वरजी भावविहल हो उठे। आशीर्वाद देने के बाद हमें अपने सीने से लगा लिया। काफी लम्बी बातचीत हुई। अतीत की अनेक सुखानुभूति में वो हमारे साथ खो गये। ईश्वर जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तपस्वी स्वयंसेवक है। संगठन के भिन्न-भिन्न दायित्वों का सफल वहां किया। लम्बे समय डी एव वी स्कूल शंकर नगर के प्रिंसिपल रहे।  इसीलिए प्यार से सभी उन्हें प्रिंसिपल ईश्वरदास महाजन पुकारते हैं। वे दिल्ली नगर निगम(स्थायी समिति) के अध्यक्ष भी रहे। लम्बे समय तक दिल्ली प्रान्त के सह कार्यवाह रहे।  स्वदेशी जागरण मंच दिल्ली के संयोजक भी लम्बे समय रहे। आज भी नित्य प्रति शाखा जरुर जाते है। सुखद अनुभूति हुई कि ईश्वरजी 96 वर्ष के हो चुके है। स्मरणशक्ति के साथ पूर्णत: स्वस्थ है। यह इनके मोह-माया से इतर जीवट दिनचर्या के स्वामी होने के कारण ही सम्भव है। जीवन में अनेक पल मैंने ईश्वर जी के साथ जिए हैं। उनके जीवन का अनुसरण करने का किंचित मात्र प्रयास भी किया है। किन्तु ईश्वर जी ईश्वर जी ही है। ईश्वर जी मेरे रोल मॉडल रहे है। वास्त्वा में मेरे विद्यार्थी काल से गुरु भी है(डी ए वी स्कूल शंकर नगर) मेरा सौभाग्य रहा मेरी आजीविका भी विवेकानन्द स्कूल में इनके सानिध्य में रही। 30 वर्षों का साथ स्कूल एवं संगठन में साथ रहा। जब आज मेरा जमनापार जाना हुआ तो मैं अपने को उनसे आशीर्वाद लेने से कैसे वंचित रहने देता..... प्रभु से हार्दिक प्रार्थना है ईश्वर जी को इसी प्रकार स्वस्थ रखे।

Post a Comment

0 Comments