Recents in Beach

वीमेन फिल्म्स एवं सोशल अवार्ड-2018

 कल शाम बेहद खुशनुमा रही जब मेरी अभिन्न मित्र रेखा गुप्ता (सदस्य इफ्फी)ने मुझे अपने कार्यक्रम में आमंत्रित किया।  कभी कभी दर्शक बनने का भी अपना आनन्द होता है जब कार्यक्रम संगीत एवं नृत्य का वो भी उम्दा कलाकार हो।  फैशन शो, सूफी संगीत, कथक नृत्य।  इस अवसर पर अनेक सामाजिक-व्यवसायिक मित्रों से भी मिलना-जुलना हुआ। अवसर था अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित वीमेन फिल्म्स एवं सोशल अवार्ड-2018  इसमें प्रमुख रूप से सासंद अमर सिंह जी, केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल जी दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री राम निवास गोयल जी सतमोला के चेयरमैन श्री अनिल कुमार मित्तल जी मारवाह स्टूडियों के प्रमुख संदीप मारवाह अनेक फ़िल्मी हस्तियाँ सम्मलित हुई।  कार्यक्रम में प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर नेहा गुप्ता का फैशन शो इसमें प्रमुख प्रस्तुति रही। सुखद पल रहा जब वैश्विक हास्य-व्यंग कवि प्रो. अशोक चक्रधर के द्वारा गया गीत ओ री........चिड़ियाँ.......उस पर उनकी सुपुत्री स्नेहा चक्रधर का भरतनाट्यम नृत्य.....! कुल मिला कर सिरीफोर्ट में आयोजित कल की शाम बेहद खुशगवार रही।



























                              डॉ कीर्ति काले के कालजयी गीतों एवं उनके संचालन में काव्यपाठ करने हेतु सभी नवांकुर मित्र स्नेहिल आमंत्रण के साथ सप्रेम आमंत्रित हैं। स्थान सीमित ऑडिशन की तिथि भी सीमित है। फर्स्ट ऑडिशन लास्ट डेट 17 मार्च ,सैकेंड ऑडिशन 24 मार्च और लास्ट ऑडिशन 31 मार्च अतः शीघ्र संपर्क करें 097 111 82 183 तथा 083 83 9610 84 तथा 0914 9173 355 पर तुरंत कॉल करें।  शूटिंग रोहिणी दिल्ली में रहेगी। वरीयता प्रथम आओ प्रथम पाओ।  यदि आप में से कोई भी नवांकुर कार्यक्रम में काव्य -पाठ करना चाहता हे तो आप हमसे निसंकोच हमारे वॉट्सएप्प नम्बर 9711182183  ( पर संपर्क करे अथवा यहां क्लिक करके अपनी सदस्यता हमें बता सकते हे हम जल्द आपसे सम्पर्क करेंगे  सभी  एपिसोड का वीडियो और कविता सुनने के लिए यहां क्लिक करे। और हमारी एंड्राइड ऍप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करे जिससे हमारे आनेवाले एपिसोड को आप ऍप में फ्री देख सकते हे

Post a Comment

0 Comments